Advertisement
KCG

बाजार अतरिया में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया. देश के पूर्व प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के प्रणेता स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आतंकवाद और समस्त आतंकवादी गतिविधियों के विरोध में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, संदीप सिरमौर, विधायक प्रतिनिधि रिंकू गुप्ता, दिलीप शर्मा, हिमाचल सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा, डॉक्टर सरजू वर्मा, पूर्व जनपद गेंदा पाल, भागवत वर्मा, दिनेश वर्मा, मीणा राम साहू, शशिकांत वर्मा, टिकेश्वर वर्मा, बागेश्वर वर्मा, सरपंच तरुण पाल, गोवर्धन सेन और क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों के विरोध में एकजुटता दिखाई गई। कांग्रेस पार्टी ने इस अवसर पर देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिये अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page