KCG

निधन- रेखचंद सांखला 

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. गोल बाजार खैरागढ़ निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी रेखचंद सांखला पिता स्व.श्री चंदनमल सांखला का 83 वर्ष की आयु में बुधवार 22 नवंबर को शाम 5 बजे आकस्मिक निधन हो गया. गुरुवार की दोपहर उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से दाऊचौरा मुक्तिधाम तक निकली जहाँ उनके ज्येष्ठ पुत्र संतोष सांखला ने मुखाग्नि दी, जहां क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी व जैन समाज के परिजन-बंधु उपस्थित रहें. उल्लेखनीय है कि दिवंगत श्री सांखला के परिवार से जिनशासन दीपिका श्रीविनय श्रीजी म.सा., श्रीसुनेहा श्रीजी म.सा., श्रीसुरक्षण श्रीजी म.सा. और श्रीयतना श्रीजी म.सा. जो कि रामेश शासन में जिनशासन की अनवरत सेवा कर रही है. श्री सांखला के निधन से न केवल खैरागढ़ संघ अपितु सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ ओडिशा अंचल में अपूरणीय क्षति हुई है. जिसे पूरा नही किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page