राजनांदगांव

इकरा फाउंडेशन ने छात्रों को दी नि:शुल्क शिक्षण सामग्री

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़.खैरागढ़. इकरा फाउंडेशन ने शिक्षण केन्द्र पिपरिया में छात्रों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण किया. कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, फाउंडेशन के अध्यक्ष खलील कुरैशी, समाजसेवी शमशुल होदा खान, याकूब खान, इरफान मेमन व राशिद खान सहित अन्य सदस्यों ने शिक्षण केन्द्र पहुंचकर जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई करने में समस्या न हो इसके लिये नि:शुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया. केंद्र की संचालिका शबाना बेगम ने बताया कि केंद्र के सुचारू संचालन के लिए झूला, बाथरूम, लाइट, नल सहित कुछ आवश्यकता की सूची फाउंडेशन के अध्यक्ष को सौंपी गई थी जिसे उन्होंने प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने का आश्वासन दिया. इस दौरान जहीर खान, शेख इस्माइल, समसुद खान, इकबाल खान, रिजवान खान, पार्षद प्रतिनिधि राधे पटेल सहित अन्य मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page