राजनांदगांव

इंदिरा को मिला राज्य शिक्षक सम्मान

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर ब्लॉक के गाड़ाघाट संकुल अंतर्गत प्राथमिक शाला खपरी सिरदार में पदस्थ सहायक शिक्षिका एलबी इंदिरा चंद्रवंशी को प्रदेश सरकार ने राज्य शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया है. राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में राज् यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा शिक्षिका इंदिरा चंद्रवंशी को शॉल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, आयोग अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे. शिक्षिका इंदिरा के सम्मान पश्चात बीईओ महेश भूआर्य, बीआरसी सुजीत सिंह चौहान के साथ नवगठित जिले के कलेक्टर डॉ.जगदीश सोनकर ने उन्हें बधाई देते हुये उनके शिक्षकीय क्रियाकलापों और नवाचार की सराहना की.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page