Uncategorized

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शनिवार को क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र कोपरो देवरच्चा एवं रामपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के पंजीयन प्रसव पूर्व जांच एएनसी संस्थागत प्रसव और बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। सभी हितग्राहियों की नियमित प्रसव पूर्व जांच हो तथा प्रत्येक प्रसव संस्थागत स्तर पर संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए समय पर स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित प्रसव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। टीकाकरण से वंचित बच्चों की सूची बनाकर विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता स्वास्थ्य केंद्रों की साफ सफाई स्टाफ की उपस्थिति तथा रजिस्टर संधारण की भी जांच की गई। आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page