Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
KCG

आमाघाट कादा में मंच निर्माण के लिये विक्रांत ने दी दो लाख की स्वीकृति

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छुईखदान ब्लॉक के ग्राम पंचायत आमाघाट कादा के पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मुलाकात कर गांव में शीतला मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये की सहायता राशि की मांग रखी। इस पर उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने तुरंत घोषणा करते हुए कहा कि गांव के इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थल के विकास के लिए दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा सरकार के गठन के बाद से गांव-गांव में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। किसानों को एकमुश्त धान अंतर राशि प्राप्त होने से वे संतुष्ट हैं वहीं महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपये की सीधी सहायता राशि मिल रही है जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। ग्रामीणों ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गांव की उपेक्षा करने और विकास कार्यों को रोकने का आरोप भी लगाया उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार में गांव की समस्याओं को प्राथमिकता दी जा रही है। विक्रांत सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। घोषणा के बाद ग्रामीणों ने उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीन माह का राशन एकमुश्त मिलने से भी उन्हें बड़ी राहत मिली है साथ ही उन्होंने उपाध्यक्ष को आमाघाट कादा गांव आने का ससम्मान न्योता भी दिया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि गजेन्द्र पटेल, उपसरपंच नकुल पटेल, पंच भुनेश्वर पटेल, जगेसर पटेल, महेश पटेल, विनोद पटेल, मोहनू सोरी, राजा गहने, नरेश वर्मा, उमेंद्र पटेल, प्यारेलाल जंघेल, प्रदीप जंघेल, रामवतार जंघेल, ईश्वर गहने, जीतू गहने सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page