अपराध

कच्ची शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छुईखदान पुलिस द्वारा गुरुवार को ग्राम गभरा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी हीरालाल कुर्रे पिता नाथूराम कुर्रे उम्र 24 साल निवासी गभरा थाना छुईखदान के कब्जेे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीेमती 2000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया. उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले, उपनिरीक्षक बी.आर. सिन्हा, आरक्षक अख्तर मिर्जा, शिशुपाल साहू, महिला आरक्षक झमित ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page