Advertisement
Uncategorized

डॉ.नीतिराज सिंह की नवरात्रि पहल: मुफ्त OPD सेवा से खैरागढ़ में मरीजों की उमड़ी भीड़

सत्यमेव न्यूज के लिए मनोहर सेन खैरागढ़। नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रगति क्लिनिक ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की। शहर के जाने-माने और अनुभवी चिकित्सक डॉ.नीतिराज सिंह MBBS, MD Medicine) ने 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक नौ दिनों तक निशुल्क OPD परामर्श का आयोजन किया। डॉ.नीतिराज सिंह अपने गहन पेशेवर ज्ञान, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए ख्यात हैं। उनके मार्गदर्शन में मरीजों को ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग, थायरॉइड, किडनी, स्ट्रोक, माइग्रेन, पेट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का व्यापक और विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाता है। पहले दिन ही 100 से अधिक मरीजों ने मुफ्त OPD सेवा का लाभ उठाया, जो इस पहल की सफलता का संकेत है। जिला प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने डॉ.नीतिराज सिंह की इस सेवा की सराहना की। सोमवार से शनिवार, सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे सरकारी अस्पताल के पास गोल बाज़ार खैरागढ़ में डॉ.नीतिराज सिंह की यह पहल नवरात्रि के पावन पर्व पर जिलेवासियों के लिए एक सच्चा स्वास्थ्य वरदान साबित हो रही है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page