अपराध

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

ग्राम करमतरा में मवेशी चराते घटी घटना

सत्यमेव न्यूज़/जालबांधा. आकाशीय बिजली (गाज) की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई है. जानकारी अनुसार मंगलवार 9 अगस्त को प्रतिदिन की तरह ग्राम करमतरा निवासी भागवत पिता रामा यादव उम्र 50 वर्ष मवेशी चराने गांव की खार की ओर निकला था, इस दौरान तेज गरज के बीच बारिश हुई और अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृत अधेड़ भागवत यादव का भरा-पूरा परिवार है जिसमें पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित अन्य परिजन शामिल हैं और हादसे के बाद से परिवार सदमे में हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page