छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

युवा कांग्रेस चुनाव: लोकतंत्र को मजबूत करने युवाओं से जुड़ने की अपील

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आगामी मई में प्रस्तावित इन चुनावों को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रदेश किसान कांग्रेस (छत्तीसगढ़) के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह चंदेल ने क्षेत्र के युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि जमीनी स्तर से नेतृत्व विकसित कर राष्ट्रीय राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर है। रणजीत सिंह चंदेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर से चुने गए प्रतिनिधि न केवल अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व से सीधे जुड़कर देश के विकास में योगदान देंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे दर्शक बनने के बजाय व्यवस्था का हिस्सा बनें और अपनी नेतृत्व क्षमता को सामने लाएं। उन्होंने यह भी कहा कि युवा शक्ति समाज की रीढ़ है और यदि देश की दिशा तय करनी है तो युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन से जुड़कर युवा ब्लॉक जिला और प्रदेश स्तर तक नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। रणजीत सिंह चंदेल ने महाविद्यालयीन छात्रों सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक युवाओं से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ का युवा इन चुनावों के माध्यम से नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के विजन को जमीनी स्तर पर लागू करने और समावेशी राजनीति को आगे बढ़ाने की बात भी कही है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page