KCG

अवैध ईंट भट्ठे मामले में खनिज अधिकारी पर रिश्वत का आरोप

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. उदयपुर रोड पर ईट भट्ठे का संचालन करने वाले राजकरण प्रजापति और धीरन प्रजापति निवासी मध्यप्रदेश के रहने वाले जो केसीजी जिले में अवैध रूप ईंट भट्ठे का संचालन करते हैं जिसने आरोप लगाया है कि खनिज अधिकारी बबलू पांडे अवैध ईंट भट्ठे के संचालकों से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हैं। यह आरोप पत्रकारों द्वारा की गई खोजी पत्रकारिता के आधार पर लगाया गया है। पत्रकारों ने बताया कि अवैध ईंट भट्ठे के संचालकों द्वारा खनिज अधिकारियों को रिश्वत दी जा रही है ताकि वे कार्यवाही न करें। एक वीडियो क्लिपिंग में बताया गया है कि ईंट भट्ठे के संचालक राजकरण प्रजापति और धीरन प्रजापति द्वारा खनिज अधिकारी बबलू पांडे को 25,000 रुपये की नगद राशि दी जा रही है। प्रेस क्लब ने जिलाधीश से अनुरोध किया है कि मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनहित में संबंधित शिकायत पर नियमानुसार न्याय उचित एवं त्वरित कार्यवाही करेंगे। प्रेस क्लब ने कहा कि अवैध ईंट भट्ठों के संचालन को रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page