अपराधटॉप न्यूज़

अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, भेजा गया जेल

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। क्षेत्र में अवैधानिक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ केसीजी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना छुईखदान पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश चन्द्राकर उर्फ पुच्ची (55 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 09 कनक नगर छुईखदान के खिलाफ लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छुईखदान पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 31/57/2026 के तहत धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page