KCGछत्तीसगढ़

अम्बेडकर जयंती पर महाविद्यालय में विचार गोष्ठी, संविधान की भूमिका पर हुआ मंथन

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर नगर स्थित स्व. देवी जी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय विभागीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया जिसमें समानता न्याय और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभागाध्यक्ष टी.एल. वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने दलित समाज को सशक्त बनाने में संविधान की भूमिका विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि संविधान में निहित मूल अधिकार समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने का मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के प्रति जागरूक रहने और उसके मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.एस. वर्मा की उपस्थिति में शिक्षा के प्रसार और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक विचार विमर्श भी हुआ। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिससे आयोजन सफल और प्रभावी रहा है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page