Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

अमेरिकन पीस विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया ने अखिल जैन को दी पीएचडी की मानद उपाधि

सत्यमेव न्यूज़ रायपुर. गौ सेवा, जैविक कृषि और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये मनोहर गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी अखिल जैन (पदम डाकलिया) को अमेरिकन पीस विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया द्वारा डॉक्ट्रेट पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा गया है। रविवार को जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में यह उपाधि उन्हें दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसवीबीपी यूनिवर्सिटी पूणे के डॉ.आरके शर्मा और अर्हम फाउंडेशन जयपुर के संस्थापक डाॅ.पंकज जैन ने श्री जैन को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक अशोक शर्मा ने किया। इस मौके पर गौ क्रांति मंच के राष्ट्रीय संयोजक जितेंद्र कौशिक मौजूद थे। बता दे कि जैन जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि भी हैं। वे गौ सेवा के साथ ही गोबर और गौ मूत्र को लेकर होने वाले रिसर्च का मार्गदर्शन कर रहे हैं। फसलों को रसायनिक खादों से बचाने फसल अमृत बनाकर अब तक लाखों किसानों को प्रशिक्षण दे चुके हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page