पॉलिटिक्स

भाजपा को मिला छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद, सनातन धर्म की हुई जीत: हर्षवर्धन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की बहुत बड़ी जीत को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के युवा नेता हर्षवर्धन वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए और छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में राम राज्य आ गया है सुशासन का कमल खिल गया है, इसका सबसे बड़ा श्रेय छत्तीसगढ़ की जनता को मिलता है जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास दिखाया है और निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी. कांग्रेस की भूपेश सरकार को लेकर हर्षवर्धन ने कहा कि इन्होंने जो माँ गंगा का अपमान कर उनकी झूठी क़सम खाई, उसका ही यह फल है. पूरा भारत आज माँ गंगा को पवित्र मानता है, उनको पूजता है, सनातन धर्म का जो अपमान किया वो आज तक नहीं बचा. छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म की जीत हुई है. खैरागढ़ विधानसभा को लेकर हर्षवर्धन ने कहा कि हमें दुख है कि हम खैरागढ़ विधानसभा जीत नहीं पाये, यहाँ के प्रत्याशी युवा सम्राट विक्रांत सिंह ने बहुत मेहनत की कार्यकर्ताओं ने भी अपनी पूरी ताक़त दिखाई लेकिन फिर भी बहुत कम अंतर से निराशा हाथ लगी, इस पर भी हमारे पार्टी के वरिष्ठजन बैठ कर समीक्षा करेंगे कि कहा पर चूक हुई. हर्ष ने कहा कि मैं मानता हूँ कि खैरागढ़ विधानसभा की हार एक एक कार्यकर्ता की हार हैनिःसंदेह आगामी विधानसभा चुनाव में हम जरूर जीतेंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page