Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

नगर पालिका में लाखों रूपये का हुआ बंदरबांट, कांग्रेसियों ने निष्पक्ष जांच की रखी मांग

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर पालिका में अध्यक्ष निधि से बिना जिम सामग्री खरीदे लाखों रूपये का हेरफेर कर बंदरबांट किया गया है जिसे लेकर अब पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है। शैलेन्द्र वर्मा को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के द्वारा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग भी की जा रही है। मामले में पूर्व पार्षद व विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने आरोप लगाया है कि जिम सामग्री खरीदी के फर्जी भुगतान के मामले में शैलेन्द्र संलिप्तता प्रमाणित है। उन्होंने दस्तावेज़ निकालकर कलेक्टर से शिकायत करने की भी बात कही है। ज्ञात हो कि अध्यक्ष और सीएमओ के हस्ताक्षर से जुलाई 2023 में 17 लाख 64 हज़ार और 20 लाख 9 हज़ार के दो चेक जारी किए गए हैं। साल 2020 से लेकर 2023 तक नगर के विभिन्न वार्डों में कुल 23 लाख 41 हज़ार 682 रुपए की जिम सामग्री खरीदी करना दिखाया गया है जबकि अधिकतर वार्डाे में जिम का संचालन ही नहीं हो रहा है। बता दे कि अध्यक्ष निधि से ही साल 2022-23 में वार्ड क्रमांक 1 से 10 में 3 लाख 7 हजार 614 रूपए से जिम सामग्री खरीदी बताया गया था वहीं दिसंबर 2022 में वार्ड क्रमांक 1 व 2 में अध्यक्ष निधि से ही 2 लाख 58 हजार 350 रुपए की जिम सामग्री खरदना बताकर राशि आहरित की गई है। इसी तरह दिसंबर 2022 में ही वार्ड क्रमांक 1 व 2 में जिम खरीदी के नाम से अध्यक्ष निधि से 2 लाख 58 हजार 350 रुपए का एक अन्य भुगतान भी किया जाना बताया गया है। इसी तरह अमलीपारा में एल्डरमैन निधि से 24 मार्च 2021 को जिम सामग्री खरीदी बताया गया है जिसके लिए क्रमशः 1 लाख तथा 1 लाख 83 हजार 950 का भुगतान किया जाना बताया है। किल्लापारा वार्ड में भी साल 2020 – 21 में पार्षद निधि के 3 लाख 4 हजार 770 रूपये का भुगतान जिम सामग्री खरीदी में किया गया है।

ज्ञात हो कि नगर पालिका में जिम सामग्री खरीदी के साथ ही अन्य विकास कार्यों के नाम पर भी लाखों रूपये का हेरफेर किया गया है। नगर के जैन मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर हमर खैरागढ़ स्लोगन बोर्ड लगाया गया है जिसमें अध्यक्ष निधि के लगभग 2 लाख रूपये खर्च किया गया है। खास बात यह है कि बोर्ड की कीमत 96760 रुपए है परंतु इसे लगाने के लिये 97500 रुपए खर्च किया गया है। उक्त राशि बीते 3 जून 2022 को एक ही फर्म को इसका भुगतान किया गया है। इसी तरह मई 2022 में ही अध्यक्ष निधि की राशि से सफाई व्यवस्था के लिए सामग्री खरीदी गई है। 20 मई 22 को खरीदे गये सामग्री की राशि 3 लाख 98 हज़ार 627 रूपये का भुगतान दिखाया गया है। ऐसे में लगभग 4 लाख रूपये की राशि से कौन सी सामग्री खरीदी गई है यह पालिका प्रशासन ही जाने। यह भी जानकारी सामने आयी है कि पार्षद निधि से जांजगीर चांपा की फर्म को 30 जून 2022 को 8 लाख 96 हज़ार 988 का भुगतान सब मार्सिबल पंप के नाम पर किया गया है वहीं इससे पहले 16 जून 22 को अध्यक्ष निधि से 48 हज़ार रूपये मोटर मरम्मत में खर्च किया गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page