शिक्षा

दंतेवाड़ा के 18 विद्यार्थी संगीत विश्वविद्यालय में निखारेंगे अपनी कला

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले के 18 विद्यार्थी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में अध्ययन कर अपनी कला को निखारेंगे। इन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के विभिन्न कक्षाओं यथा संगीत, नृत्य, लोक संगीत, थियेटर, चित्रकला, मूर्तिकला, ग्राफिक्स, क्राफ्ट एण्ड डिजाईन में प्रवेश दिया गया है। विश्वविद्यालय में प्रवेश दिये गये इन 18 विद्यार्थियों के समस्त शुल्क का वहन जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा किया गया है। बता दे कि विश्वविद्यालय प्रशासन, जिला प्रशासन खैरागढ़-छुईरखदान-गण्डई एवं जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के संयुक्त प्रयास से इन 18 विद्यार्थियों को कला निखारने के लिये संगीत एवं कला के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के छात्रावास में भी प्रवेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page