KCG

राज्यपाल से मिले मनोहर गौशाला के संचालक, वैदिक गणपति की प्रतिमा से किया सम्मान

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से मनोहर गौशाला के ट्रस्टी और जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने रविवार को उनके निवास में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौशाला के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी। साथ ही यहां होने वाले रिसर्च के बारे में बताया। उन्होंने राज्यपाल को कामधेनु माता के दर्शन व गौशाला आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुये सपरिवार जल्द ही गौशाला भ्रमण का आश्वासन दिया। इस दौरान जैन ने कामधेनु माता का मोमेंटो, गोबर की वैदिक माला, फसल अमृत, मनोहर ऑर्गेनिक गोल्ड, गोबर के वैदिक गणपति की प्रतिमा, गौ अर्क व ‘गाय एक वरदान’ किताब राज्यपाल को भेंट किये।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page