राजनांदगांव

राज्योत्सव पर फ़तेह मैदान में लोकधुन सुरता की होगी प्रस्तुति

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला निर्माण के बाद पहली बार आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के तहत 1 नवंबर की संध्या 6 बजे  फतेह मैदान में छत्तीसगढ़ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकधुन सुरता कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी ने बताया कि लोकधुन सुरता कार्यक्रम के निर्देशक गोविंद प्रसाद साव का सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक मंच चंदैनी गोंदा से उद्भूत है.

लोकधुन सुरता के 25 कलाकारों का दल मनोरंजनमय मनमोहक प्रस्तुति देंगे। उक्त कार्यक्रम के साथ अन्य विविध कार्यक्रमों का आनंद लेने राज्योत्सव कार्यक्रम में अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की गई है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page