KCG

ग्राम मुतेड़ा नवागांव निवासी 38 वर्षीय दिलहरण वर्मा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ग्राम मुतेड़ा के आश्रित ग्राम नवागांव कला निवासी 38 वर्षीय दिलहरण वर्मा, पिता शंकर वर्मा का शव आमनेर नदी के किनारे रिया पेड़ में फांसी से लटका हुआ मिला। आज सुबह जब कुछ ग्रामीण नदी की ओर गए थे तो उन्होंने शव को रस्सी से लटका हुआ देखा जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में जाकर दी।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारम्भिक जांच के अनुसार मृतक ने बीती रात फांसी लगाई है। जानकारी अनुसार मृतक दिलहरण राज मिस्त्री और खेती किसानी का कार्य करता था, बीती रात गांव के ही शादी समारोह में वह शामिल हुआ था और अचानक रात में उसने गांव से दूर जाकर ये आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी दूसरे गांव गई हुई है और घर में उसके दो छोटे बच्चे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है फांसी लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page