राज स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच समूह का चयन
सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. 31 वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस मे शानदार प्रदर्शन कर बच्चों ने अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। इसमे जूनियर और सीनियर ग्रुप के 54 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। सीनियर ग्रुप मे तीन समूह दो समूह का चयन डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में सम्पन्न हुआ. प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर ग्रुप में आयोजित हुई। प्रतियोगिता को लेकर जिला समन्वयक संजय श्रीवास्तव ने बताया जूनियर और सीनियर ग्रुप के 27 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया. जूनियर ग्रुप में चयनित 2 समूह से छात्रा कु.खुशी प्रथम और सोनम शास. पूर्व माध्य. वि. सहसपुर द्वितीय स्थान पर रहें वहीं छात्र गौरव एवं डिपेश डॉ.प. पु. ब. सेजेस खैरागढ़ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन हुआ। सीनियर ग्रुप में प्रथम समूह से डिकेश्वरी चंदेल एवं निहारिका शास.हाई स्कूल झुरानदी द्वितीय समूह में छात्रा केशर एवं लिलेश्वरी शास.कन्या उच्च माध्य विद्यालय छुईखदान एवं तृतीय समूह में छात्र तिलेश एवं दिपीका साहू शास. हाई स्कूल भरदाकला का चयन राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए हुआ। निर्णयक मण्डल में प्रो.बबीता मण्डावी एवं प्रो. मनीषा नायक रानी रश्मि देवी शास. महाविद्यालय खैरागढ़ एवं कु.राम्हीन व्याख्याता प.पु.ब. सजेस खैरागढ़ चयन समिति में शामिल रहें। कार्यक्रम के समापन में जिला शिक्षा अधिकारी एफआर कोसरिया ने सभी बाल वैज्ञानिको एवं शिक्षको सहित मार्गदर्शकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया एवं शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक संजय श्रीवास्तव सेजेस खैरागढ़ के वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमति किरण सिंह, अनुराग सिंह, एल.आर नेताम, कन्हैया पटेल, आशीष मिश्रा, आरती साहनी, सुनील गुनी, सौरभ सोनी, हेमलता सहित शिक्षक उपस्थित थे।