21 फरवरी को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन, राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला निर्वाचन कार्यालय खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के अंतर्गत फोटोयुक्त मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन के उपरांत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी सिलसिले में 21 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी तथा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) सहित अन्य मान्यता प्राप्त दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिवों को आमंत्रित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी दलों के प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है ताकि निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई जा सके।

Exit mobile version