
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गातापार थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार गातापार पुलिस ने ग्राम मुढीपार में दबिश देकर पिरीत राम साहू (52 वर्ष) को पकड़ा है। उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी हरे रंग की पॉलिथीन के अंदर 172 ग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 1700 रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस अधिनियम 1985 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।