स्वामित्व योजना से तुकाराम वर्मा को मिला भूमि अधिकार अभिलेख

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सुशासन तिहार-2026 के तहत ग्राम जालबांधा में आयोजित समाधान शिविर में स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम घुमर्रा निवासी तुकाराम वर्मा को 86.06 वर्गमीटर भूमि का अधिकार अभिलेख प्रदान किया गया। लंबे समय से लंबित भूमि दस्तावेज मिलने पर उन्होंने खुशी जताई। तुकाराम वर्मा ने बताया कि अब उन्हें भूमि पर वैधानिक स्वामित्व का प्रमाण मिल गया है जिससे आवास योजना, बैंक ऋण और अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव स्तर पर आयोजित शिविरों से ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

Exit mobile version