ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मानसिक बैठक
गंडई पंडरिया. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को नगर के विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की मुख्य अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुघ्न मन्नू चंदेल द्वारा की गई जिसमें क्षेत्र की जनता को आ रही समस्याओं और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य केंद्रबिंदु क्षेत्र में उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे स्मार्ट मीटर का मुद्दा रहा। कांग्रेस पार्टी ने इसे जनता की जेब पर सीधा डाका करार देते हुए इसके विरोध में स्मार्ट मीटर हटवाओ अभियान की औपचारिक शुरुआत नगर के वार्ड 15 से कर दी गई है।अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए बैठक के दौरान सभी मंडल अध्यक्षों को विशेष फॉर्म वितरित किए गए। इन फॉर्मों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर उन उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और मनमाने बिल आ रहे हैं। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि आम जनता बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर की तकनीकी त्रुटियों से त्रस्त है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है और जब तक इन स्मार्ट मीटरों को नहीं हटाया जाता तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुघ्न मन्नू चंदेल, नगर अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, पूर्व नगर अध्यक्ष चेतन देवांगन, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, पार्षद दिलीप ओगरे , महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता ठाकुर, क्रांति ताम्रकार, टीकम साहू, योगेश जंघेल, हेमंत वैष्णव, रणजीत सिंह चंदेल, सम्पूरण दास टंडन, डीलेश साहू, बालकिशन यादव, राम सजन साहू, तोप लाल साहू, आत्मा वर्मा, झंगलू साहू, महगू कोसरिया, करण बंजारे, ताराचंद बंजारे, शेखर साहू, लियाकत अली, अमित टंडन, तिलक साहू, भोला राम पटेल, सुखनंदन चतुर्वेदी, ईश्वर वर्मा, नारायण जंघेल, दिनेश रजक, नरेश साहू, बुधरु साहू, अनिल वर्मा, चुक्का मरकाम सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस जनविरोधी नीति के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
