सूखे कुएं में गिरे बछड़े को खैरागढ़ पुलिस ने सुरक्षित निकाला

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम धनेली में सूखे कुएं में गिरे एक बछड़े को खैरागढ़ पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकालकर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। बताया गया कि बछड़ा करीब डेढ़ दिन से कुएं में फंसा हुआ था। गुरुवार को ग्रामीणों ने डायल 112 के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना खैरागढ़ में पदस्थ आरक्षक धनेश्वर ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति गंभीर होने के बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए स्वयं सूखे कुएं में उतरकर राहत कार्य शुरू किया। रस्सी और साड़ी की सहायता से व्यवस्था बनाई गई तथा ग्रामीणों के सहयोग से बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा और उन्होंने पुलिस के कार्य की सराहना की। खैरागढ़ पुलिस ने बताया कि आमजन के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए भी पुलिस लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

Exit mobile version