सुबह मार्निंग वॉक पर निकला था बुजुर्ग अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर मौत

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. मंगलवार को तड़के सुबह लगभग 4 बजे खैरागढ़ के सोनेसरार में हुये सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन की तरह प्रातः सैर के लिए घर से निकले 55 वर्षीय व्यक्ति को सोनेसरार के नजदीक चोपड़ा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे पकलू जोशी पिता समारु जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस व परिजन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया जहा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौपा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन की खोजबीन शुरू कर दी है।

खैरागढ़ जिला निर्माण के बाद एक ओर जहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ा है वहीं वाहन चालकों की लापरवाही भी लगातार देखने को मिल रही है एक के बाद एक सड़क दुर्घटना खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में सामने आने लगे हैं। खैरागढ़ व उसके आसपास के इलाकों में बाईपास की वजह से भी दुर्घटना का ग्राफ बढ़ रहे हैं वजह यह है कि बीते लगभग 18 साल से बन रहे हैं बाईपास सड़क का निर्माण तो हो गया लेकिन बाईपास से बनने वाले तीन उच्च स्तरीय पुल का निर्माण अभी बाकी है जिसके कारण खैरागढ़ जिला मुख्यालय को ट्रैफिक का दबाव झेलना पड़ता है।

जिला मुख्यालय में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है 4 दिन पहले ही बाजार अतरिया में ट्रक की टक्कर से दो मासूमों की मौत हुई थी। इससे पहले भी शहर के आउटरों में कई दुर्घटनाएं सामने आ चुकी है इसके बाद भी जिला पुलिस घटनाओं को रोकने के लिए कोई उपाय और कार्यवाही नहीं कर पाई है। यातायात व्यवस्था सुधारने शहर के भीतर बेहतर काम चल रहा है लेकिन शहर के आउटरों में वाहनों की जांच, रफ़्तार पर लगाम कसने कोई विशेष प्रयास अब तक नहीं हो पाया है। राजनांदगांव कवर्धा मार्ग, धमधा मार्ग, दुर्ग मार्ग, डोगरगढ़ मार्ग, जैसे इलाकों में शहर के बाहर यातायात व्यवस्था बेलगाम हो गई है। इसका खामियाजा सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को ही सोने सरार वार्ड में मुख्य मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ट्रक सड़क किनारे पलट कर हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार वाहनों को शहर में घुसने से पहले नियंत्रित करने का कोई उपाय अब तक नहीं हो पाया है शहर के आउटरों में किसी भी मार्ग पर रफ्तार कम करवाने ब्रेकर नहीं है। जिसके चलते शहर में घुसने के बाद भी वाहनों की रफ्तार काम नहीं हो पा रही है। इसके चलते लगातार हादसे बढ़ रहे है। ज्ञात हो कि ऐसी घटनाओं को रोकने नवगठित यातायात शाखा को मुस्तैद होना होगा तभी ऐसी दुर्घटनाओं पर लगाम लग पाएगा।

Exit mobile version