खैरागढ़ के केकराजबोड़ में बीती रात हुई वारदात
दो सगे भाईयों ने मिलकर युवक किया युवक पर जानलेवा हमला
उपचार के दौरान पीड़ित युवक के मौत की खबर हुई वायरल
जालबांधा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम केकराजबोड़ में विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात ग्राम केकराजबोड़ में मड़ई-मेला के आयोजन के बीच छत्तीसगढ़ लोककला के प्रसिद्ध कलाकारा गोरेलाल बर्मन का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दो सगे भाईयों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई और घटना के बाद आनन-फानन में वारदात में घायल जागेश्वर को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति के चलते राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया लेकिन उपचार के दौरान राजनांदगांव के चिकित्सक ने घायल युवक के ठंडे शरीर को छूकर देखा तो उसे मृत जाना और परिजनों को बताया कि उसकी मौत हो गई है इस खबर के बाद घायल युवक के परिजन सदमे में आ गए और गांव में भी खबर फैल गई कि जागेश्वर की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों ने पीड़ित युवक को राजनांदगांव के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है हमले में पीड़ित युवक के पेट में गंभीर चोट आयी है। जानकारी अनुसार इस वारदात में सम्मिलित दो युवको को जालबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो सगे भाई बताये जा रहे हैं। आरोपी युवकों का नाम देवव्रत मार्कंडे उम्र 28 वर्ष व पाहरू मार्कंडे 25 वर्ष पिता दयालु बताया जा रहा है। दोनों आरोपी युवक ग्राम केकराजबोड़ के ही रहने वाले हैं।