वेसलियन स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के प्रतिष्ठित निजी शैक्षणिक संस्थानों में शुमार वेसलियन स्कूल खैरागढ़ में स्थानीय परीक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम गरिमामय समारोह में घोषित किए गए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा तथा सभी कक्षाओं में शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की गई। विद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एस. मसीह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पालक समिति के अनुराग शांति तुरे उपस्थित रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक वर्मा एवं मुमताज खान शामिल हुए। समारोह में नर्सरी से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर अभिभावकों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि अनुराग शांति तुरे ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को मनोवैज्ञानिक रूप से सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन विशेषकर किशोरावस्था संघर्ष और निर्माण का समय होता है इसलिए अभिभावकों को केवल संसाधनों से नहीं बल्कि संस्कारों से बच्चों को प्रेरित करना चाहिए क्योंकि यही उन्हें सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ाता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य एस.मसीह ने सभी सफल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विशेषतौर पर विद्यालय के शिक्षकवृंद पूर्णिमा सिंह, रीना मसीह, एकता तिवारी, डी.साहू, एससी वर्मा, दीपा प्रसाद, प्रेम तिवारी, मिराज मेमन, उषा उइके, शिवानी बैस, मेघा सिंह, पूजा सिंह, मंजरी शुक्ला, सरिता, पतंजलि सिन्हा, देवकुमारी साहू, शाहीन खान, शमीम खान सहित विद्यालय प्रबंधन के शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Exit mobile version