विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए युवाओं को क्विज प्रतियोगिता में शिरकत का मौका

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर दिया जा रहा है। इसी क्रम में विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को देश के विकास, राष्ट्र निर्माण और विभिन्न समसामयिक विषयों से जुड़े मुद्दों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित युवाओं को आगे प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही चयनित प्रतिभागियों को नई दिल्ली भ्रमण का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। मेरा युवा भारत (MY Bharat), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की ओर से जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है। युवाओं को MY Bharat से जुड़कर प्रतियोगिता में शामिल होने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जोर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग को युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। क्विज प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को देश के विकास से जुड़े विषयों को समझने तथा अपने विचारों को व्यापक मंच पर रखने का अवसर मिलेगा। MY Bharat की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर को केवल प्रतियोगिता के रूप में न लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को समझने के अवसर के रूप में देखें। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले युवाओं से MY Bharat रेफरल कोड DUT7XZNC का उपयोग करने की अपील की गई है। जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस अवसर का लाभ उठाकर अपने ज्ञान, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं।

Exit mobile version