
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. वन कर्मचारी संघ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिये निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ जहां अभिषेक देवांगन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी कमल यादव जिला अध्यक्ष महासमुंद एवं मनमोहन बारले जिला सचिव रायपुर के मार्गदर्शन में विधिवत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आमसभा की सहमति से अभिषेक देवांगन को अध्यक्ष पद के लिये प्रस्तावित किया गया जिस पर सभी कर्मचारियों ने सहमति जताई। इसके उपरांत उन्हें वन कर्मचारी संघ जिला केसीजी का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अभिषेक देवांगन ने कहा कि वह सभी कर्मचारी बंधुओं के सहयोग से संघ को मजबूती प्रदान करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने संगठनात्मक एकता को प्राथमिकता देते हुये सभी से सहयोग की अपील की। पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी हर्ष बहादुर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील पटले का आभार व्यक्त किया गया। कर्मचारियों ने उनके पिछले कार्यकाल के योगदान को सराहा और आशा जताई कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को भविष्य में नई दिशा मिलेगी।