लोहे के झारा से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़। लोहे के झारा से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार प्रार्थी विनोद चन्द्राकर पिता रमेश चन्द्राकर उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 09 कनक नगर छुईखदान द्वारा 12 नवंबर 2026 को थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 9:10 बजे छुईखदान स्थित रूबी एग रोल ठेला के सामने आरोपी शिव कुमार गरई पिता स्व.करूणा गरई उम्र 42 वर्ष एवं मन्थुराम गरई पिता शिवकुमार गरई उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्र. 01 बांस डिपो सतनामी भवन के पीछे छुईखदान ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के झारा से उसके सिर पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। आरोपियों द्वारा बीच-बचाव करने पहुंचे अर्जुन महोबिया एवं अजय यादव के साथ भी मारपीट की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए केसीजी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

↑
Exit mobile version