राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ केसीजी पुलिस ने निकाली साइकिल रैली

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केसीजी पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा (आईपीएस) के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हुई। पुलिसकर्मी साइकिलों पर सवार होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए कवर्धा मार्ग की ओर बढ़े। इस दौरान देशभक्ति राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया है। रैली का समापन रक्षित केंद्र खैरागढ़ में हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एकजुट और सशक्त राष्ट्र के विचारों को आत्मसात करने का भी आह्वान किया गया है। केसीजी पुलिस की इस पहल में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की सहभागिता रही और रैली के माध्यम से शहरवासियों को एकता अनुशासन और राष्ट्रहित का संदेश दिया गया है।

Exit mobile version