
रायपुर में समारोहपूर्वक सम्मान से नवाज़े गए युवातुर्क अमित
सत्यमेव न्यूज़। रायपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में युवा तुर्क पत्रकार अमित पांडेय को Rising Star Reporter सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी सशक्त, निष्पक्ष और प्रभावी पत्रकारिता के लिए दिया गया। ज्ञात हो कि एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल के पाँच वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी रायपुर में विशेष संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस मौके पर खैरागढ़ के अमित पांडेय को उनके उत्कृष्ट रिपोर्टिंग कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया जो क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। कार्यक्रम रायपुर के ग्रैंड इम्पीरिया में आयोजित हुआ जहां मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान चैनल के चेयरमैन नमित जैन, एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज बघेल, समाचार संपादक अभिलाष मिश्रा, सलाहकार संपादक संदीप अखिल, स्थानीय संपादक आशीष तिवारी, राजनीतिक संपादक डॉ.वैभव बेमेतरिया और असाइनमेंट हेड शेख अंजुम सहित फॉर कार्नर मल्टीमीडिया ग्रुप से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि यह सम्मान न सिर्फ अमित पांडेय की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है बल्कि क्षेत्रीय पत्रकारिता में उनके बढ़ते प्रभाव और विश्वसनीयता की भी पुष्टि करता है।