मोहर्रम पर इमाम हुसैन की शहादत पर मुस्लिम जमात ने मांग अमन-चैन की दुआ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। हजरत इमाम हुसैन और करबला के शहीदों की याद में मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को पूरे धार्मिक श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया है। दसवीं मोहर्रम (यौमे-आशूरा) के अवसर पर शहर की जामा मस्जिद में विशेष इबादत का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में शांति सौहार्द और सभी की खुशहाली के लिए दुआ की है। सुबह आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पेश इमाम मोहम्मद फखरुद्दीन रिजवी ने यौमे-आशूरा की विशेष नमाज अदा कराई। इसके बाद सूरे-आशूरा का पाठ किया गया तथा फातिहाखानी और सलाम पेश करने के साथ करबला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। नमाज के समापन पर वतन में अमन-चैन भाईचारे और मानवता की सलामती की दुआ मांगी गई। मोहर्रम के दौरान नौवीं और दसवीं तारीख को जामा मस्जिद में आयोजित तकरीरों में करबला की घटना और इमाम हुसैन की कुर्बानी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। वक्ताओं ने कहा कि इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए सत्य इंसानियत और न्याय की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। उनकी शहादत आज भी पूरी दुनिया को त्याग धैर्य और मानवता का संदेश देती है। मोहर्रम के अवसर पर मस्जिद परिसर में दस दिनों तक तकरीर दुआ शरबत वितरण तथा शिरनी खिचड़ा मलिदा और अन्य पाक व्यंजनों का वितरण किया गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और मुस्लिम समाज के लोगों ने इसमें सक्रिय सहयोग दिया है।बच्चों और युवाओं ने भी सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में हाफिज शराफत हुसैन, हाफिज जियाउल हक, हाफिज मोहिब्बुल हक, अब्दुल रज्जाक खान, अरशद हुसैन, रिजवान मेमन, नासिर मेमन, जफर हुसैन खान, खलील कुरैशी, मोहम्मद याहिया नियाजी, अय्यूब सोलंकी, फारुख मेमन, सैय्यद जाकिर अली, सगीर कुरैशी, कासिम कुरैशी, जुनैद खान, जमीर खान, इदरीश खान, लुकमान अली, हबीब असरफी, कदीर कुरैशी, कय्यूम कुरैशी, शमसुल होदा खान, डॉ. मकसूद अहमद, सादिक मोतीवाला, तारिक अमान, नदीम मेमन, राजा सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशिक्षु एसआई विजय परते, एएसआई पुरुषोत्तम निर्मलकर, प्रधान आरक्षक गिरीश निषाद, महिला आरक्षक तामेश्वरी जोशी सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Exit mobile version