
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने एक अभिनव पहल करते हुए सुरक्षा व सेवा में तैनात पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया। महिला मोर्चा की यह पहल पुलिस की सुरक्षा और सेवा को सलाम की भावना के तहत की गई जिसमें पुलिस जवानों की सतत सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष नीलिमा महेश गोस्वामी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता खैरागढ़ एसपी कार्यालय और थाना पहुंचीं।
वहाँ एसपी लक्ष्य शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम तथा अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई। रक्षा सूत्र बाँधने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने जवानों के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं कीं। इस अवसर पर नीलिमा महेश गोस्वामी ने भावुक शब्दों में कहा आप जिस निष्ठा से मातृभूमि की रक्षा करते हैं उसी प्रकार हम बहनों की भी रक्षा करते रहें यही हमारा विश्वास है। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, जनपद सदस्य ज्योति जंघेल, राजिम जंघेल, पार्षद देवीन कमलेश कोठले, मोनिका रजक, ठेलकाडीह मंडल मंत्री वंदना टांडेकर, नीलम सिंह राजपूत और धनेश्वरी वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस रक्षाबंधन राखी का यह पर्व महिला मोर्चा ने देशभक्त सुरक्षा प्रहरी को समर्पित करते हुए यह संदेश दिया कि समाज उनकी सेवा को नमन करता है और सदैव उनके साथ है।