भतीजी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी चाचा गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अपनी ही भतीजी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को छुईखदान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार 9 जनवरी 2025 को आरोपी भोलाराम साहू पिता भानुराम साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम उदयपुर थाना छुईखदान ने अपनी भतीजी पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था। घटना के बाद पीड़िता ने 13 जनवरी 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद प्रकरण में त्वरित निराकरण करने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले के नेतृत्व में आरोपी भोलाराम साहू पिता भानुराम साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम उदयपुर थाना छुईखदान को धारा 64 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड में सलोनी खैरागढ़ उपजेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले, सउनि असुवन वर्मा, प्रआर मुनेन्द्र सिंह ठाकुर, मप्रआर शिमला उसारे, आरक्षक विनोद पोर्ते व मआर झमित ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version