खैरागढ़। जिले के भंडारपुर धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त मार्कफेड अध्यक्ष एवं पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान अपनी उपज बेचने पहुंचे किसानों का अतिथियों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। खरीदी के पहले दिन केंद्र में 10 किसानों से कुल 560 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने किसानों को शासन की धान खरीदी व्यवस्था का लाभ उठाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी उपज विक्रय करने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जैन मेश्राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती उमा सिंह, किसान हितैषी प्रतिनिधि कालूराम आहू, उमाशंकर वर्मा, मुढ़ीपार सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक नोहर वर्मा, समिति प्रबंधक चन्द्रप्रकाश सिन्हा, डोमन नेताम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।
