ब्लॉक कांग्रेस मुढ़ीपार ने जारी की खैरागढ़ जनपद के 13 शेष प्रत्याशियों की सूची

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार ने खैरागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के शेष 13 प्रत्याशियों की बहुप्रतिक्षित सूची जारी कर दी है। सूची में कांग्रेस संगठन में कार्यरत नेताओं को चुनाव लड़ने विशेष महत्व दिया गया है। कांग्रेस के मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल दास साहू ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे व विधायक हर्षिता स्वामी बघेल की सहमति से खैरागढ़ जनपद पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है जिसमें क्षेत्र क्र.01 भरतपुर (अजजा महिला) से श्रीमती धूर बाई धनीराम कंवर, क्षेत्र क्र.02 चिचका (अनारक्षित महिला) से श्रीमती कल्याणी बली निषाद, क्षेत्र क्र.03 गातापार जंगल (अजजा मुक्त) से दिनेश मरकाम, क्षेत्र क्र.04 बैहाटोला (अपिव महिला) से शेषलेसा आशीष वर्मा, क्षेत्र क्र.05 मुढ़ीपार (अपिव मुक्त) से भारतभूषण सिन्हा, क्षेत्र क्र.06 जुरलाकला (अपिव मुक्त) से घनश्याम साहू, क्षेत्र क्र.07 भंडारपुर (अपिव महिला) से श्रीमती मंजू जयप्रकाश वर्मा, क्षेत्र क्र.08 टोलागांव (अनारक्षित महिला) से श्रीमती खेमलता पुष्पेन्द्र साहू, क्षेत्र क्र.09 चारभाठा (अनारक्षित मुक्त) से अश्वनी टंडन, क्षेत्र क्र.10 सिंगारपुर (अजा महिला) से श्रीमती मनु सूरज देशलहरा, क्षेत्र क्र.11 विक्रमपुर (अनारक्षित मुक्त) से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, क्षेत्र क्र.14 पांडादाह (अपिव महिला) से जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती आरती रिंकू महोबिया व क्षेत्र क्र.15 झींकादाह (अनारक्षित महिला) से श्रीमती नगीना गुमान वर्मा को पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।

Exit mobile version