मंदिर के सामने बच्चों के लिए मिनी गार्डन की सौगात
बजरंग चौक में सीसी रोड व नाली निर्माण का शुभारंभबाजार
अतरिया। ग्राम पंचायत बाजार अतरिया में जनसुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। नथेला मंदिर के सामने नवनिर्मित मिनी गार्डन, झूला, फिसलपट्टी और शेड का लोकार्पण किया गया। वहीं बजरंग चौक में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शैडो विधायक एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।
बच्चों को मिलेगी मनोरंजन की सुविधा
नथेला मंदिर के सामने विकसित मिनी गार्डन बच्चों के लिए मनोरंजन और खेलकूद का बेहतर स्थान बनेगा। यहां झूला, फिसलपट्टी और शेड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे बच्चों के साथ स्थानीय नागरिकों को भी लाभ मिलेगा वहीं बजरंग चौक में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य के भूमिपूजन से स्थानीय रहवासियों को बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण से आवाजाही सुगम होगी साथ ही नाली बनने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों के लिए सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थलों जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार गांव के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। जनसुविधाओं से जुड़े इन कार्यों को गांव की आवश्यकताओं की पूर्ति और सार्वजनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष केशव चंदेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुर्रे, जनपद सदस्य दीक्षा पूर्णचंद गुप्ता, सरपंच बिमला हरप्रसाद वर्मा तथा भाजयुमो जिला महामंत्री प्रेमसागर गुप्ता सहित विष्णु वर्मा, राकेश वर्मा, शिवांश बहादुर, केवल चंदेल, युवराज साहू, जागेंद्र दास मानिकपुरी, किशोर जंघेल, पप्पू सिन्हा, लालाराम, संजय एवं भोला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा बाजार अतरिया मंडल के सक्रिय सदस्यों, मोहल्ले की महिलाओं और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रही।
