
नवनिर्वाचित विद्यार्थी प्रतिनिधियों ने ग्रहण किया दायित्व, प्राचार्य ने अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का किया आह्वान
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में सोमवार को सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अंजय कुमार ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित विद्यार्थी प्रतिनिधियों को बैज एवं सैशे प्रदान करते हुए उन्हें उनके दायित्वों की शपथ दिलाई। माध्यमिक वर्ग में स्कूल कप्तान के रूप में वत्सल पटेल एवं पल्लवी नेताम, उप-कप्तान के रूप में वैभव यादव एवं अन्वेषा श्रीवास्तव तथा खेल कप्तान के रूप में रोहन कुमार चुरेन्द्र एवं ईशा वर्मा ने शपथ ग्रहण की। वहीं प्राथमिक वर्ग में स्कूल कप्तान के रूप में चिराग महतो एवं सिद्धिका साहू तथा खेल कप्तान के रूप में शिवांश धनकर एवं अंशिका ने दायित्व ग्रहण किया।
चारों सदनों के प्रतिनिधियों ने ली शपथ
प्राचार्य अंजय कुमार ने विद्यालय के चारों सदनों शिवाजी टैगोर अशोक एवं रमन के प्रतिनिधियों को भी पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। माध्यमिक वर्ग में हाउस कप्तान उप-कप्तान सीएलए कप्तान खेल कप्तान प्रकाशन कप्तान एवं प्रीफेक्ट के पदों पर विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की। शिवाजी सदन से रुद्र नारायण वर्मा, उपासना साहू, अंकुश सिंह, तृषा जैन, आर्यन जंघेल, अनुभूति श्रीवास्तव, साहित्य यादव, आशिया खान, ऋषभ देव बंजारे, साक्षी यादव, हिमांशु बारले, खुशी ठाकुर, विश्वजीत बर्मन एवं रुनझुन सिंह ने दायित्व ग्रहण किया। टैगोर सदन से नितिन वर्मा, आराध्या नामदेव, प्रणय यादव, भूमि वर्मा, अंशु आनंद, मानवी बागड़कर, अथर्व मिश्रा, भूमिका मेश्राम, मोक्ष राज, नंदिता तिवारी, प्रियांशु कुमार जंघेल, मोनालिका लाउत्रे, दिशांत एवं पिहू टंडन ने शपथ ली। अशोक सदन से सक्षम किशोर वैष्णव, अनन्या श्रीवास, अमूल्य सिंह, प्राची साहू, अनमोल शर्मा, ख्याति डडसेना, नैतिक धुर्वे, आयुषी बक्शी, नमन यादव, हेमलता नेताम, ईशांत वर्मा, मान्यता साहू, रोशन लाल वर्मा एवं यादिति मार्शल ने पद ग्रहण किया। रमन सदन से गौरव साहू, हिमांशी मरकाम, विनय बंजारे, गामिनी महोबिया, दिव्यांश वर्मा, युक्ति वर्मा, जिग्नेश साहू, श्रेया जंघेल, संकेत यादव, शिवांगी श्रीवास्तव, सुयश कुमार साहू, पाखी साहू, नमन कुमार एवं साक्षी वर्मा ने शपथ ग्रहण की।
प्राथमिक वर्ग के प्रतिनिधियों ने भी संभाली जिम्मेदारी
प्राथमिक वर्ग में हाउस कप्तान सीएलए कप्तान एवं खेल कप्तान के पदों के लिए विद्यार्थियों ने शपथ ली। शिवाजी सदन से समीर देवांगन, क्षमा निधि, नभ कुमार साहू, तमन्ना पाल, नक्ष मरकाम एवं चेतना महाला ने दायित्व संभाला। टैगोर सदन से तन्मय वर्मा, लुसिका वर्मा, मोक्ष मोहबेकर, रक्षा सिंह चौहान, आशुतोष पांडे एवं अदिति मेश्राम ने शपथ ग्रहण की। अशोक सदन से दिव्यांश वर्मा, सिद्धि गुप्ता, शिवम पाल, संस्कृति साहू, श्रेयांश वर्मा एवं अंशिका महोबिया तथा रमन सदन से धर्मवीर वर्मा, तनीषा वर्मा, हार्दिक लिल्हारे, हेमश्री राजपूत, ऋषभ सिन्हा एवं पूर्वी साहू ने अपने पदों की शपथ ली।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दिया नेतृत्व का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य अंजय कुमार ने विद्यार्थी प्रतिनिधियों से पढ़ाई के साथ विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय हित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना के साथ नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थी परिषद प्रभारी संदेश रविंद्र निनावे ने स्वागत भाषण दिया। माध्यमिक वर्ग के छात्र प्रतिनिधि वत्सल पटेल एवं छात्रा प्रतिनिधि पल्लवी नेताम तथा प्राथमिक वर्ग के छात्र प्रतिनिधि चिराग महतो एवं छात्रा प्रतिनिधि सिद्धिका साहू ने अपने संबोधन में अनुशासन और जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया। उप-छात्रा प्रतिनिधि अन्वेषा श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में सीएलए प्रभारी माध्यमिक वर्ग डॉ. योगेंद्र पांडेय, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के शिक्षक शिवम सुमन, प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापक ज्योति रंगारी एवं सीएलए प्रभारी प्राथमिक वर्ग पी. पद्मावती राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सदन प्रतिनिधियों को शिवाजी सदन से हाउस मास्टर दिव्या शर्मा एवं यशवंत बरैया, टैगोर सदन से अम्बरीश शुक्ल एवं अमित यादव, अशोक सदन से जसवंत सिंह एवं प्रशांत मेश्राम तथा रमन सदन से संदेश निनावे एवं डी. पार्वती रवि कुमार सहित अन्य शिक्षकगण ने बैज एवं सैशे प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक गीतांजलि ने किया। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण का सहयोग रहा।