पितृ पक्ष मे निर्मल त्रिवेणी महाभियान ने पूर्वजों की स्मृति में रोपे आम के पौधे

खैरागढ़। तुरकारीपारा स्थित मुक्तिधाम में निर्मल त्रिवेणी महाभियान द्वारा पौधरोपण अभियान के अंतिम चरण के तहत पूर्वजों की स्मृति में आम के पौधे रोपित किये गये। इस अवसर पर पौधरोपण को स्मृतियों, संस्कारों और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया गया। अभियान के तहत लगाए गए पौधों को भविष्य में वृक्ष के रूप में विकसित कर उनकी देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन और संस्कारों की याद दिलाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देगा।पौधरोपण अभियान का यह चरण पूरा होने के बावजूद पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियां निरंतर जारी रखने की बात कही गई साथ ही कहा गया कि समाजसेवा के लिए किसी पद की आवश्यकता नहीं होती बल्कि सकारात्मक सोच और सेवा भावना के साथ हर व्यक्ति समाज और प्रकृति के लिए योगदान दे सकता है।

↑
Exit mobile version