
आत्मनिर्भर खैरागढ़ की दिशा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर हो रहा नवाचार
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर क्षेत्र के सेवाभावीजन जन-जागरूकता का अलख जगा रहे है। खास बात यह है कि आत्मनिर्भर खैरागढ़ की दिशा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नवाचार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से बीजारोपण से वृक्षारोपण के संकल्प के साथ स्वयंसेवियों द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में सेवियों ने पौध लगाने, पौध को वृक्ष बनाने, पानी बचाने, प्लास्टिक हटाने और खैरागढ़ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्प लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभाग संयोजक मनोहर चंदेल ने विषय संकल्प को लेकर समस्त सेवीजनों के बीच संक्षिप्त प्रकाश डाला एवं बताया कि कैसे बीजारोपण से वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया जा सकता है इसके लिए उन्होंने सिड बॉल से पौधारोपण की कारगर विधि को बताया और मौके पर सिड बॉल का वितरण किया गया साथ ही लाल चंदन एवं जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के बीज रोपण कर पौध निर्माण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा नंद चंद्राकर ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अनुराग शांति तुरे ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आत्मनिर्भर अभियान पर सारगर्भित प्रकाश डाला। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने प्रेरित किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा और अपने दैनिक जीवन में इसका पालन करने का प्रण-संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया और बताया कि यह हमारे भविष्य के लिए पर्यावरण संतुलन कितना महत्वपूर्ण है और हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया और एक स्वस्थ और हरित भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता मोती लाल यादव, समशूल होदा खान, भागवत शरण सिंह, किशोर शर्मा, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, वार्ड पार्षद सुमित टांडिया, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, रुपेश देवांगन, गोविंद सोनी, नीलिमा गोस्वामी, कीर्ति वर्मा, नीलम सिंह, जिला पेड़ आयाम प्रमुख अभिषेक देवंगन, नगर संयोजक परितोष सिंह, नगर धर्मजागरण संयोजक निक्कु श्रीवास, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह सेंगर, जितेंद्र साहू, भूषण वर्मा, ज्ञानीक मेरावी, उप अभियंता दीपाली तंबोली, पालिका प्रशासन से राजेश तिवारी, मनोज शुक्ला और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले बंधु उपस्थित रहे।