परसाही स्कूल में टीन शेड निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्राम परसाही स्थित शासकीय स्कूल परिसर में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। टीन शेड के निर्माण से स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी विभिन्न आयोजनों, शैक्षणिक गतिविधियों, बैठकों एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य को क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए महत्वपूर्ण बताते हुए विधायक के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परसाही की सरपंच लूनिया बाई वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत गाड़ाघाट के सरपंच कमलेश वर्मा, दुलेश वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा, घासिया यादव, पूर्व सरपंच बलकरन वर्मा, पूर्व सरपंच पल्टू राम साहू, ग्राम पटेल घनश्याम साहू सहित पंचगण, महिलाएं, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version