निधन समाचार- श्रीमती ईशा देवी सिंह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राज परिवार की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती ईशा देवी सिंह पति स्व.चंद्रशेखर सिंह (84 वर्ष) का आकस्मिक निधन मंगलवार 27 जनवरी की सुबह 6 बजे हो गया। दिवंगत ईशा देवी बख्शी स्कूल के प्राचार्य अनुराग सिंह व शिक्षक प्रयाग सिंह की माता थी। अंतिम यात्रा निज निवास से लालपुर मुक्तिधाम पहुंची जहाँ उनके पुत्र अनुराग सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राज परिवार के सदस्यों सहित गणमानी नागरिक एवं शिक्षकवृंद मौजूद थे।

Exit mobile version