
चार सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। छत्तीसगढ़ दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जनकल्याण संघ परिवार के आह्वान पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई। खैरागढ़ में भी दस्तावेज लेखक और स्टाम्प विक्रेताओं ने अंबेडकर चौक में बैठकर शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। संघ ने बताया कि बिलासपुर के दस्तावेज लेखक महेंद्र सिंह ठाकुर की पुलिस द्वारा बिना जांच गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उनकी रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। वहीं पंजीयन विभाग में पदस्थ टॉपग्रेट कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटरों पर पक्षकारों से रुपए वसूलने और असहयोग करने का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही दस्तावेज लेखकों की वर्षों पुरानी मानदेय वृद्धि और स्टाम्प वेंडरों की कमीशन बढ़ाने की मांग भी प्रमुख रही।