तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त 2026 को पाड़ादाह मंडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में विशेष तौर पर रामजी भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ एवं पूर्व विधायक डोंगरगढ़, जितेंद्र साहू, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड, रायपुर, विशेषर साहू, अध्यक्ष, जिला भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़ तथा गोरेलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष पाड़ादाह मंडल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अरुणा बनाफर सदस्य जिला पंचायत पांडादाह, गौस मोहम्मद, कमलेश भदौरिया, मानिक यादव, सतेन्द्र साहू, नरोत्तम सिन्हा, संतोष सिन्हा सहित जनपद सदस्य संरपंच एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यात्रा के दौरान राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए भारत माता के जयकारे लगाए गए। आयोजन में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों एवं राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को स्मरण करते हुए देश की अखंडता, एकता और संप्रभुता के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण निर्मित किया तथा नागरिकों को राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Exit mobile version