जैविक खेती पर जेएनकेवीवी जबलपुर में देंगे व्याख्यान डॉ. अखिल जैन

सत्यमेव न्यूज रायपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर मध्यप्रदेश में 17 व 18 जनवरी को आधुनिक संस्कृति में भारतीय गौवंश का महत्व एवं भारतीय देशी नस्लों की श्रेष्ठता’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में मनोहर गौशाला के ट्रस्टी एवं जैविक खेती के प्रख्यात प्रवक्ता डॉ. अखिल जैन पदम डाकलिया को विशेष आमंत्रित वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। डॉ. जैन कार्यशाला के दौरान जैविक खेती गौ आधारित कृषि मॉडल पंचगव्य के उपयोग तथा रासायनिक खेती के विकल्प के रूप में प्राकृतिक कृषि पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारतीय देशी गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं उसके कृषि, स्वास्थ्य और पर्यावरण में योगदान को रेखांकित करना है। कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक वैज्ञानिक एवं चिकित्सक 200 से अधिक गौशाला संचालक व किसान तथा 300 से अधिक छात्र सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही गौरक्षा अभियान से जुड़े विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय एवं क्षेत्रीय दायित्ववान कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रहेगी।

Exit mobile version