खैरागढ़। राजधानी दिल्ली स्थित राजा राममोहन राय सभागार में देश की बात फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘जेन-जी पार्लियामेंट’ में खैरागढ़ निवासी एवं छत्तीसगढ़ के संयोजक सामाजिक चिंतक विप्लव साहू अपनी टीम के साथ शामिल हुए। देशभर से पहुंचे युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल रॉय ने कहा कि युवाओं को केवल समस्याएं उठाने तक सीमित न रहकर नीति निर्माण में भी भागीदारी निभानी चाहिए। वहीं, विप्लव साहू ने शिक्षा और कौशल के बीच की खाई दूर करने तथा बेरोजगारी के ठोस समाधान तलाशने की आवश्यकता पर जोर दिया।
