आरक्षण की चपेट में आए कई दिग्गज नेता, दूसरी जगह तलाशने की मजबूरी
खैरागढ़ जनपद में सामान्य महिला और छुईखदान जनपद पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जिला पंचायत व जनपद के लिये आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा की अगुवाई में पूरी की गई। आरक्षण के बाद स्पष्ट हो गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत में महिलाओं का रहेगा दबदबा रहेगा जहां एक ओर खैरागढ़ जनपद में अध्यक्ष का पद सामान्य महिला और छुईखदान जनपद पंचायत में पिछड़ा वर्ग महिला के लिये अध्यक्ष का पद आरक्षित हो गया है वहीं जिला पंचायत व जनपद पंचायत की सीटों में भी महिलाओं की बल्ले-बल्ले हो गई हैं। आरक्षण की चपेट में कई दिग्गज नेता घायल होकर चारों खाने चित हो गए हैं, अब मजबूरी दूसरी जगह तलाशने की रह गई है।*जिला पंचायत की 10 में से 7 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित*कुछ माह पहले ही नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान- गंडई को 10 जिला पंचायतों में विभक्त किया गया है, इन क्षेत्रों में सीट आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न की गई जिसके तहत जिपं क्र.01 साल्हेवारा में अनुसूचित जनजाति महिला, जिपं क्र.02 पैलीमेटा में अनारक्षित महिला, जिपं क्र.03 कटंगी में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जिपं क्र.04 भुरभूसी व जिपं क्र.05 उदयपुर में अनारक्षित मुक्त, जिपं क्र.06 पांडादाह में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, जिपं क्र.07 मुढ़ीपार में अनारक्षित महिला, जिपं क्र.08 बाजार अतरिया में अनुसूचित जाति महिला, जिपं क्र.09 जालबांधा में अनारक्षित महिला तथा जिपं क्र.10 ठेलकाडीह में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित किया गया है। उक्त 10 सीटों में से 7 सीटों को महिलाओं के लिये आरक्षित किया गया है जिसके बाद यह तय है कि लोकतंत्र की खूबसूरती के साथ महिलाएं जिला पंचायत खैरागढ़ में आधे से अधिक आबादी के साथ राज करेंगी। हालांकि अभी जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण नहीं हुआ है जिसके लिए एक दिन का और इंतजार करना पड़ेगा।*खैरागढ़ व छुईखदान जनपद में भी रहेगा महिला प्रत्याशियों का दबदबा*जिला पंचायतों के साथ ही खैरागढ़ व छुईखदान जनपद क्षेत्र के 25-25 सीटों पर भी आरक्षण तय किया गया। कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उक्त आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई। जनपद पंचायतों के आरक्षण में खैरागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष पद को अनारक्षित महिला के लिये तथा छुईखदान जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया। जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत जपं क्र.01 भरतपुर में अनुसूचित जनजाति महिला, जपं क्र.02 चिचका में अनारक्षित महिला, जपं क्र.03 गातापार जंगल में अनुसूचित जनजाति मुक्त, जपं क्र.04 बैगाटोला में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जपं क्र.05 मुढ़ीपार में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, जपं क्र.06 जूरलाकला में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, जपं क्र.07 भंडारपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जपं क्र.08 टोलागांव में अनारक्षित महिला, जपं क्र.09 चारभाठा में अनारक्षित मुक्त, जपं क्र.10 सिंगारपुर में अनुसूचित जाति महिला, जपं क्र.11 विक्रमपुर में अनारक्षित मुक्त, जपं क्र.12 कुलीकसा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जपं क्र.13 अकरजन में अनारक्षित मुक्त, जपं क्र.14 पांडादाह में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जपं क्र.15 झीकादाह में अनारक्षित महिला, जपं क्र.16 दपका में अनारक्षित मुक्त, जपं क्र.17 टेकापारकला में अनुसूचित जाति महिला, जपं क्र.18 सोनपुरी में अनारक्षित महिला, जपं क्र.19 ख़जरी में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, जपं क्र.20 राहुद में अनारक्षित महिला, जपं क्र.21 बाजार अतरिया में अनारक्षित महिला, जपं क्र.22 जोरातराई में अनारक्षित महिला, जपं क्र.23 शेरगढ़ में अनुसूचित जाति मुक्त, जपं क्र.24 रेंगाकठेरा में अनारक्षित मुक्त तथा जपं क्र.25 पाण्डुका में अनारक्षित मुक्त आरक्षित किया गया। इसी तरह छुईखदान जनपद पंचायत अंतर्गत जपं क्र.01 नचनिया में अनुसूचित जनजाति महिला, जपं क्र.02 रामपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जपं क्र.03 खादी में अनारक्षित महिला, जपं क्र.04 गेरूखदान में अनुसूचित जनजाति मुक्त, जपं क्र.05 दरबान टोला में अनुसूचित जनजाति मुक्त, जपं क्र.06 ठाकुरटोला में अनारक्षित मुक्त, जपं क्र.07 जीरटोला में अनारक्षित महिला, जपं क्र.08 दुल्लापुर में अनारक्षित मुक्त, जपं क्र.09 कृतबांस में अनारक्षित महिला, जपं क्र.10 नादिया में अनारक्षित महिला, जपं क्र.11 पेंडरवानी में अनुसूचित जाति मुक्त, जपं क्र.12 पथर्रा में अनारक्षित मुक्त, जपं क्र.13 हनईबन में अनारक्षित मुक्त, जपं क्र.14 उदान में अनारक्षित मुक्त, जपं क्र.15 समुंदपानी में अनुसूचित जनजाति महिला, जपं क्र.16 बीरूटोला में अनुसूचित जनजाति महिला, जपं क्र.17 गर्रा में अनुसूचित जाति महिला, जपं क्र.18 खैरा नवापारा में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, जपं क्र.19 कानीमेरा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जपं क्र.20 झूरानदी में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जपं क्र.21 विचारपुर में अनारक्षित महिला, जपं क्र.22 पद्मावतीपुर में अनारक्षित महिला, जपं क्र.23 खैरी में अनारक्षित महिला, जपं क्र.24 बोरई में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त तथा जपं क्र.25 पंडरिया में अनारक्षित मुक्त रखा गया है।